महतारी बंधन योजना का पहली किस्त इस दिन होगा जारी, देखें तारीख, mahtari vandana yojana First Installment,

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now

mahtari vandana yojana First Installment,: आप सभी को पता होगा कि छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के द्वारा महतारी बंधन योजना का संचालन किया जा रहा है। जिसके तहत सभी लाभार्थी महिलाओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जा रही है। महतारी बंधन योजना की पहली किस्त जल्दी महिलाओं के बैंक खाते में भेजी जाने वाली है। यदि आपने इस योजना के तहत आवेदन किया है तो हम आपको बता दे कि, बहुत जल्द आपको योजना की पहली किस्त की राशि मिलने वाली है।

क्या है महतारी बंधन योजना?

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी बंधन योजना की शुरुआत की गई है। इसके तहत लाभार्थी महिलाओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाने वाली है। इस तरह महिलाओं को सालाना ₹12000 की आर्थिक सहायता मिलेगी। बता दे कि योजना का प्रथम चरण पूरा हो चुका है। जिसमें करीब 70 लाख महिलाओं द्वारा आवेदन दिया गया है।

जल्द ही इस योजना की लाभार्थी सूची भी जारी की जाने वाली है। जिसके बाद लाभार्थी महिलाओं को महतारी वंदन योजना की पहली किस्त का ₹1000 आर्थिक सहायता प्रदान किया जाएगा। इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इस योजना के तहत 21 वर्ष और उससे अधिक आयु की विवाहित महिलाएं विधवा आवेदन करने के पात्र है।

महतारी बंधन योजना का पहला चरण

महतारी बंधन योजना 2024 का पहला चरण पूरा हो चुका है। जिसमें करीब 70 लाख महिलाओं ने आवेदन किया है। इसके लिए सरकार द्वारा 21 फरवरी 2024 से 25 फरवरी 2024 तक 9,424 आपत्तियां पहुंची है। इन आपत्तियों का निराकरण 26 फरवरी 2024 से शुरू किया गया था। जो 29 फरवरी 2024 तक समाप्त हो चुका है। बता दे कि 1 मार्च 2024 को महतारी वंदन योजना लाभार्थी की अंतिम सूची जारी की जाएगी। इसके पश्चात जल्द ही महतारी वंदन योजना की पहली किस्त की राशि लाभार्थी महिलाओं के बैंक के खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे।

इस दिन आएगी महतारी बंधन योजना की पहली किस्त

mahtari vandana yojana First Installment,: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा योजना के तहत प्राप्त आपत्तियों का निराकरण किया जा रहा है और सबसे अधिक आपत्तियां कोरबा से प्राप्त की गई है। कोरबा से 1,311 आपत्तियां आई है। वही सबसे कम मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी से 6 आपत्तियां आई है। 1 मार्च 2024 को महतारी वंदन योजना की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाना है तथा स्वीकृतिक पत्र 5 मार्च 2024 को जारी किया जाएगा। इसके पश्चात 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर सरकार द्वारा लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में योजना की पहली किस्त के तहत ₹1000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाने वाली है।

Ayushman Card Apply Online 2024 : आयुष्मान योजना के नए कार्ड बनना शुरू, जाने कैसे कर सकते हैं आवेदन

Leave a Comment